Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को आजीवन कारावास

Advertiesment
हमें फॉलो करें डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को आजीवन कारावास
, सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 (16:48 IST)
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह समेत 5 अन्य लोगों को अदालत ने रणजीत सिंह हत्याकांड में सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
 
जानकारी के मुताबिक सीबीआई की विशेष अदालत ने डेरा प्रमुख पर 31 लाख रुपए जुर्माना लगाया है, जबकि 4 अन्य पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।  
 
डेरा प्रमख पहले से ही जेल में है। 10 जुलाई 2002 को रंजीत सिंह की हत्या हुई थी। इस मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी पाया गया था। 3 दिसंबर 2003 को सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका ने किया तंज, अब हवाई चप्पल वालों का सड़क पर सफर करना हुआ मुश्किल