Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल गांधी को अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन का निमंत्रण दिया जाएगा : देवेंद्र फडणवीस

हमें फॉलो करें Rahul Gandhi
, शुक्रवार, 6 जनवरी 2023 (23:14 IST)
भोपाल। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में दर्शन के लिए न्‍योता दिया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता का यह बयान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा राहुल पर हमला करने और एक जनवरी 2024 तक भव्य राम मंदिर बनकर तैयार होने का ऐलान करने के एक दिन बाद आया है।

शाह के बयान से जुड़े सवाल के जवाब में फडणवीस ने भोपाल में कहा, राहुल गांधी को राम मंदिर में दर्शन के लिए बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है।
webdunia

केंद्रीय गृहमंत्री शाह के गुरुवार को त्रिपुरा के सबरूम में एक रैली को संबोधित करते हुए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा था, राहुल बाबा, सबरूम से सुनिए, एक जनवरी 2024 तक भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।

फडणवीस यहां जल-संरक्षण पर राज्यों के मंत्रियों के प्रथम अखिल भारतीय वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने आए हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विमान में पेशाब मामला : पीड़िता ने कहा, कर्मचारियों ने इच्छा के विरुद्ध आरोपी से सामना कराया