Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Corona से बेखौफ, मथुरा और वृंदावन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Advertiesment
नववर्ष 2022
मथुरा और वृन्दावन में नए साल पर भगवान के दर पर माथा टेकने के लिए भक्त उमड़ पड़े। मंदिरों में उमड़ी भीड़ को देखकर लग रहा है न तो इन्हें खुद के लिए कोरोना की चिंता है और न ही दूसरों की सेहत का खयाल है।
 
उत्तर प्रदेश में तेजी से कोरोना की तीसरी लहर के चलते केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में भीड़ जुटना चिंता का विषय है।  वर्ष 2022 में वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी दर्शन के लिए श्रृद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थली पर हजारों की संख्या में भक्त पहुंच गए। 
webdunia
इन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि ये सभी ओमिक्रोन और कोरोना के खतरे से बेखौफ हैं। ये भक्त भीड़ के चलते एक के ऊपर एक गिरते नजर आए। वहीं, प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की व्यवस्थाएं भी फेल नजर आईं, जबकि अभी चार दिन पहले से मथुरा में लगातार नए कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू-कश्मीर में आए भूकंप के झटके, 5.1 रही तीव्रता