Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गाजियाबाद में पुजारी का विवादित बयान, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को बताया जिहादी...

हमें फॉलो करें गाजियाबाद में पुजारी का विवादित बयान, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को बताया जिहादी...
, बुधवार, 24 मार्च 2021 (09:29 IST)
गाजियाबाद। गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के एक पुजारी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के धर्म के कारण मंगलवार को उन पर निशाना साधा और उन्हें जिहादी करार दिया। डासना देवी मंदिर परिसर में ही पानी पीने के कारण एक मुसलमान लड़के को पीटा गया था। मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने अलीगढ़ में कहा, देश में शीर्ष पद पर काबिज कोई भी मुसलमान भारत समर्थक नहीं हो सकता और कलाम एक जिहादी थे।

नरसिंहानंद सरस्वती ने बिना किसी सबूत के दिवंगत कलाम पर डीआरडीओ प्रमुख के तौर पर पाकिस्तान को एटम बम का फार्मूला बताने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया, कलाम ने राष्ट्रपति भवन में एक प्रकोष्ठ बना रखा था, जहां कोई भी मुसलमान शिकायत कर सकता था।

इसी मंदिर में पानी पीने के विवाद में मुसलमान लड़के को पीटे जाने को लेकर श्रृंगी नंद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक वीडियो में दिख रहा है कि यादव लड़के से उसका नाम पूछता है और लड़का अपना नाम आसिफ बताता है, जिसके बाद यादव उसकी निर्दयता से पिटाई करता दिख रहा है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इसराइल चुनावों में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने किया 'बड़ी जीत' का दावा