Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डोनाल्ड ट्रंप से फिर मुलाकात करना चाहते हैं किम जोंग, लिखा पत्र...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Donald Trump
वॉशिंगटन , मंगलवार, 11 सितम्बर 2018 (11:06 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दूसरी बैठक की मांग करने वाला उत्तर कोरिया के नेता का एक ‘सकारात्मक पत्र’ मिला है।

व्हाइट हाउस ने सोमवार को यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रपति को किम जोंग उन का पत्र मिला है। यह बहुत ही सकारात्मक पत्र है।

उन्होंने बताया कि संदेश से पता चलता है कि उत्तर कोरिया कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से मुक्त करने की अपनी प्रतिबद्धता जारी रखे हुए है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेंसेक्स, निफ्टी ने गंवाई शुरुआती बढ़त