Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मनमोहन सिंह बोले, सत्ता में बैठे लोगों से सच बोलने का साहस रखते थे रतन टाटा

हमें फॉलो करें dr. manmohan singh1

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (14:53 IST)
News about ratan tata: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन पर गुरुवार को दु:ख जताया और कहा कि वे सत्ता में बैठे लोगों के सामने सच बोलने का साहस रखते थे। नई दिल्ली में सिंह ने टाटा समूह के प्रमुख एन. चंद्रशेखरन को पत्र लिखकर संवेदना प्रकट की। टाटा समूह के पूर्व प्रमुख रतन टाटा ने बुधवार रात मुंबई में अंतिम सांस ली। वे 86 वर्ष के थे।ALSO READ: रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे शाह, सीतारमण समेत केंद्रीय मंत्रियों ने जताया शोक
 
वे कारोबार जगत के एक आदर्श व्यक्तित्व से कहीं अधिक थे : मनमोहन सिंह ने पत्र में कहा कि भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज रतन टाटाजी के निधन से गहरा दु:ख हुआ। वे कारोबार जगत के एक आदर्श व्यक्तित्व से कहीं अधिक थे। उनकी दूरदर्शिता और मानवता उनके जीवन के दौरान स्थापित और पोषित कई परमार्थ कार्यों में दिखी।ALSO READ: रतन टाटा के 10 फैसले जिन्होंने बदली भारतीय उद्योग जगत की दशा दिशा
 
उन्होंने कहा कि उनमें सत्ता में बैठे लोगों से सच बोलने का साहस था। मेरे पास कई मौकों पर उनके साथ बहुत करीब से काम करने की सुखद यादें हैं। पूर्व प्रधानमंत्री का कहना था कि मैं इस दु:खद घड़ी में अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरियाणा की हार पर कांग्रेस की समीक्षा बैठक, क्यों नहीं आए हुड्‍डा और सैलजा?