Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'द्रोणाचार्य' सूची से कटा हीरानंद कटारिया का नाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Dronacharya Award
, शनिवार, 26 अगस्त 2017 (16:52 IST)
नई दिल्ली। सरकार के द्रोणाचार्य पुरस्कारों के लिए कोचों के नामों को आधिकारिक मंजूरी देने के 3 दिन बाद कबड्डी कोच हीरानंद कटारिया का नाम इस सूची से हटा दिया गया है। केंद्रीय खेलमंत्री विजय गोयल ने शनिवार को इस बात की पुष्टि कर दी।
 
द्रोणाचार्य पुरस्कारों के लिए की गई सिफारिशों में यह दूसरा नाम है, जो सूची से हटाया गया है। इससे पहले पैरा स्पोर्ट्स कोच सत्यनारायण का नाम इस सूची से हटाया गया था। सत्यनारायण के खिलाफ एक आपराधिक मामला अदालत में लंबित था।
 
केंद्रीय खेलमंत्री विजय गोयल ने शनिवार को इस बात की पुष्टि कर दी। गोयल ने कहा कि कमेटी ने जिन नामों को प्रस्तावित किया था उनमें से 2 को द्रोणाचार्य की सूची से हटा  दिया गया है और इन नामों के बारे में आप सभी जानते हैं।
 
द्रोणाचार्य पुरस्कार समिति ने कटारिया की कबड्डी में योगदान के लिए सिफारिश की थी जबकि वे वुशू संघ में संयुक्त सचिव हैं और उनके बारे में दी गईं जानकारियां सही नहीं पाई गईं। कटारिया के चयन पर कबड्डी खिलाड़ियों और कोचों ने हैरानी जताई थी, जिसके बाद अब कटारिया का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार सूची से हटा दिया गया है। 
 
उल्लेखनीय है कि खेल मंत्रालय ने गत 22 अगस्त को आधिकारिक रूप से राजीव गांधी खेलरत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कारों की सूची जारी की थी। कटारिया का नाम सूची से हटाए जाने के बाद अब 6 कोचों को 29 अगस्त को खेल दिवस  के दिन राष्ट्रपति भवन में द्रोणाचार्य सम्मान दिया जाएगा।
 
द्रोणाचार्य पुरस्कारों के लिए अब नाम इस प्रकार हैं :  
द्रोणाचार्य पुरस्कार- स्व. डॉ. रामकृष्णन  गांधी (एथलेटिक्स) लाइफटाइम, द्रोणाचार्य अवॉर्ड- जीएसएसवी प्रसाद (बैडमिंटन), बृजभूषण  मोहंती (मुक्केबाजी), पीए रफेल (हॉकी), संजय चक्रवर्ती (निशानेबाजी) और रोशन लाल (कुश्ती)। 
(वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हटी डेरा प्रमुख की जेड प्लस सुरक्षा