Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मौसम विभाग ने बताया, क्यों हो रही मानसून के आगे बढ़ने में देरी

हमें फॉलो करें मौसम विभाग ने बताया, क्यों हो रही मानसून के आगे बढ़ने में देरी
, रविवार, 26 मई 2019 (23:48 IST)
नई दिल्ली। अरब सागर में अनुकूल मौसमी परिस्थितियां नहीं होने के चलते भी इस साल मानसून के आगे बढ़ने में देर हो रही है। राष्ट्रीय मौसम एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि मानसून 18 मई को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पहुंच गया था, लेकिन यह अभी पूरे क्षेत्र में नहीं पहुंच सका है।
 
मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि अरब सागर में परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के कारण मानसून के आगे बढ़ने की गति धीमी है।
 
उन्होंने उम्मीद जताई कि दक्षिण पश्चिम मानसून के बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और उत्तरी अंडमान सागर के कुछ अन्य इलाकों तक पहुंचने के लिहाज से परिस्थितियां बुधवार-गुरुवार तक अनुकूल हो जाएंगी। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के इस साल 5 दिन की देरी से 6 जून तक केरल के तट पर पहुंचने की संभावना है।
 
मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि बुधवार और गुरुवार को असम, मेघालय और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अच्छी बारिश हो सकती है। हालांकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार जताए गए हैं।
 
मौसम विभाग के अनुसार 26-28 मई के बीच कर्नाटक के दक्षिणी आंतरिक हिस्सों एवं मंगलवार-बुधवार को तमिलनाडु एवं पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। दूसरी ओर मध्यभारत और आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना के कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनी रह सकती है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कपिल की भविष्यवाणी पर मुहर, World Cup 2019 का 'सरप्राइज पैकेज' होगा न्यूजीलैंड