Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साहस को सलाम, 4 घंटे तक बर्फ में चलकर 100 जवानों ने गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल

Advertiesment
हमें फॉलो करें heavy snowfall
, बुधवार, 15 जनवरी 2020 (12:48 IST)
नई दिल्ली। भारी बर्फबारी के बीच जम्मू-कश्मीर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपको भी सेना के जवानों पर नाज होगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि सेना के 100 जवानों ने कैसे चार घंटे तक बर्फ में पैदल चलकर एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस वीडियो को ट्वीट कर सेना के जवानों को सलाम किया। साथ ही उन्होंने शमीमा और उनके बच्चे की अच्छी सेहत की कामना की।

webdunia
सेना के चिनार कॉर्प्स को मंगलवार को ट्वीट कर कहा था कि घाटी में बर्फबारी होने के कारण एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। कमर तक बर्फ गिरी होने के कारण कोई भी साधन उसे लेकर अस्पताल तक नहीं पहुंच सकता था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

700 सांड और 730 जांबाज, देखिए रोचक मुकाबला