Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली, NCR सहित उत्तर भारत में भूकंप, अलवर में था केंद्र

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली, NCR सहित उत्तर भारत में भूकंप, अलवर में था केंद्र
, शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (20:02 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली,NCR और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित उत्तर भारत में शुक्रवार की शाम मध्यम स्तर का भूकंप महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.7 थी।
 
भूकंप का केंद्र राजस्थान के अलवर जिले में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप शाम सात बजे महसूस किया गया जो 35 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।
 
भूकंप के झटके दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भी महसूस किए गए जिससे लोगों में दहशत फैल गई। जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

COVID-19 : स्वदेशी टीका 15 अगस्त तक उपलब्ध कराने का लक्ष्य