Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किसानों का भारत बंद, जानिए किन राज्यों में हुआ कैसा-कैसा असर...

Advertiesment
हमें फॉलो करें किसानों का भारत बंद, जानिए किन राज्यों में हुआ कैसा-कैसा असर...
, सोमवार, 27 सितम्बर 2021 (23:05 IST)
नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा ने केन्द्र द्वारा सितंबर, 2020 में पारित तीन कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया। संयुक्त किसान मोर्चा विवादित कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के 40 संघों का मुख्य संगठन है। भारत बंद का देश पर प्रभाव कुछ इस प्रकार रहा....
  • भारत बंद के कारण देश में करीब 25 ट्रेनों की सेवा प्रभावित हुई।
  • दिल्ली में बाजार खुले रहे और व्यावसायिक गतिविधियों पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ा, लेकिन प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क जाम किए जाने और पुलिस द्वारा लगाए गए नाकों के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सीमावर्ती क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हुआ।
  • दिल्ली से लगी गाजियाबाद और नोएडा की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी की गई थी, वहीं बंद के कारण सुबह-सुबह कुछ महत्वपूर्ण मार्गों पर यातायात बाधित हुआ।
  • बंद से पंजाब और हरियाणा में जन-जीवन प्रभावित हुआ क्योंकि दोनों राज्यों में प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग और रेलवे ट्रैक दोनों जाम कर दिए थे।
webdunia

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी की गजब कहानी, 1 ही युवक को दिल दे बैठीं 3 बहनें, परिजनों ने विरोध किया तो चारों घर से भागे