Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुजरात और हिमाचल में कब होंगे विधानसभा चुनाव, आज हो सकता है तारीखों का ऐलान

हमें फॉलो करें गुजरात और हिमाचल में कब होंगे विधानसभा चुनाव, आज हो सकता है तारीखों का ऐलान
, शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 (11:15 IST)
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग गुजरात और हिमाचल प्रदेश में साल के अंत में संभावित विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की शुक्रवार को घोषणा कर सकता है। आयोग ने दोपहर 3 बजे एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया है।

कुछ मीडिया खबरों में कहा जा रहा है कि आज केवल हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए ही तारीखों का ऐलान होगा। गुजरात चुनावों की घोषणा बाद में की जाएगी।
 
गुजरात चुनाव 2 चरणों में होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान करते समय चुनाव आयोग को बर्फबारी का भी ध्यान रखना होगा। यह एक चरण में मतदान कराया जा सकता है। 
 
गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी और हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 8 जनवरी को समाप्त होगा। आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल ही में दोनों राज्यों का दौरा किया था।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश, दोनों ही जगहों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही नजर आ रहा हैै। हालांकि पीएम मोदी के गृह राज्य में आम आदमी पार्टी भी भाजपा को कड़ी टक्कर दे सकती है।
 
गुजरात में 182 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल भाजपा के 111 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 62 विधायक हैं। वहीं 68 सीटों वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा के पास 45 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 20 विधायक हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जासूसी के लिए गुरदासपुर में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने मार गिराया