Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 (13:34 IST)
Updated Date: Fri, 08 Mar 2024 (13:46 IST)
Electricity spread during Shiv procession in Kota : राजस्थान के कोटा शिव बारात के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बारात आयोजन के दौरान हाईटेंशन लाइन का करंट फैल गया। जिससे 14 बच्चों के झुलसने की खबर आ रही है। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
हादसे के बाद चारों तरफ हाहाकार मच गया और चीख पूकार मच गई। स्पीकर ओम बिडला घायलों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।
जानकारी के मुताबिक कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके में महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली जा रही शिव बारात में करंट फैल गया। इससे शिव बारात में शामिल 14 से ज्यादा बच्चे झुलस गए हैं। मामला सगतपुरा स्थित काली बस्ती का है। जानकारी के अनुसार यात्रा में कई बच्चे धार्मिक झंडा लेकर चल रहे थे। इसी दौरान ये झंडा हाईटेंशन लाइन से टच हो गया और ये हादसा हो गया।
Edited by Navin Rangiyal
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें