Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए ITS के कार्यान्वयन पर जोर

हमें फॉलो करें सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए ITS के कार्यान्वयन पर जोर
नई दिल्ली , मंगलवार, 19 दिसंबर 2023 (17:03 IST)
Road Safety : सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारत में एक 'इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम' (ITS) के तत्काल कार्यान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया। भारत में लगातार बढ़ते यातायात के कारण सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु का खतरा अधिक है।
 
इंटरनेशनल रोड फेडरेशन की भारतीय इकाई (IRF-IC) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो परिवहन इंजीनियरिंग विभाग के चेयरमैन बलराज भनोट ने कहा कि आईटीएस, चालकों को सड़क की स्थिति के बारे में वास्तविक जानकारी प्रदान करके सड़क सुरक्षा में सुधार करने का एक तरीका है।
 
उन्होंने कहा कि हमें आने वाली समस्याओं तथा चुनौतियों का अनुमान लगाना चाहिए और उनके लिए तैयार रहना चाहिए। इसमें ही आईटीएस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम में आईआरएफ के मानद अध्यक्ष के.के. कपिला ने कहा कि देश में सड़क सुरक्षा में सुधार का सबसे अच्छा तरीका स्मार्ट परिवहन प्रणाली प्रौद्योगिकी का उपयोग करना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP: अब दूसरे राज्यों में भी अपने उत्पाद बेच सकेंगे उत्तरप्रदेश के किसान