Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

EPFO ने जनवरी में जोड़े 17.89 लाख सदस्य, जानें कितनी है महिला सदस्‍यों की संख्‍या

Advertiesment
हमें फॉलो करें EPFO

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 20 मार्च 2025 (19:06 IST)
Employees Provident Fund Organisation News : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने जनवरी में शुद्ध रूप से 17.89 लाख सदस्य जोड़े। श्रम मंत्रालय के अनुसार, यह सालाना आधार पर 11.67 प्रतिशत जबकि दिसंबर, 2024 की तुलना में 11.48 प्रतिशत की वृद्धि है। समीक्षाधीन महीने में करीब 8.23 लाख नए सदस्य नामांकित हुए। इस दौरान जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग के 4.70 लाख सदस्य के साथ इस श्रेणी की हिस्सेदारी 57.07 प्रतिशत रही। जोड़े गए लाख नए सदस्यों में से करीब 3.44 लाख महिला सदस्य हैं।
 
बृहस्पतिवार को जारी पेरोल आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। श्रम मंत्रालय के अनुसार, यह सालाना आधार पर 11.67 प्रतिशत जबकि दिसंबर, 2024 की तुलना में 11.48 प्रतिशत की वृद्धि है। आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन महीने में करीब 8.23 लाख नए सदस्य नामांकित हुए।
इस दौरान जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग के 4.70 लाख सदस्य के साथ इस श्रेणी की हिस्सेदारी 57.07 प्रतिशत रही। इससे पता चलता है कि देश के संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकतर सदस्य युवा हैं। आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन महीने में ईपीएफओ की योजनाओं से बाहर चले गए लगभग 15.03 लाख सदस्य वापस आ गए।
बयान के मुताबिक, जोड़े गए लाख नए सदस्यों में से करीब 3.44 लाख महिला सदस्य हैं। यह जनवरी, 2024 की तुलना में 13.48 प्रतिशत की वृद्धि है। राज्यवर बात करें तो नए सदस्यों में इस महीने महाराष्ट्र की 22.77 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। ईपीएफओ अप्रैल, 2018 से सितंबर, 2017 से बाद की अवधि को कवर करते हुए पेरोल आंकड़े जारी कर रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीमा हैदर बच्ची की मां बनी तो भड़क गया पाकिस्तानी पति गुलाम, बेटी को बताया नाजायज