Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

Advertiesment
हमें फॉलो करें EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025 (18:17 IST)
EPFO is creating a reserve fund: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही रिजर्व फंड बनाने की तैयारी कर है। यह फंड हर साल ब्याज से होने वाली अतिरिक्त आय को अलग रखकर बनाया जाएगा। ईपीएफओ के निवेश पर रिटर्न कम होने की स्थिति में भविष्य निधि संगठन इस फंड का उपयोग करेगा। 
 
6.5 करोड़ से ज्यादा मेंबर : रिपोर्ट के मुताबिक सरकार अब EPFO के लिए एक 'ब्याज स्थिरीकरण रिजर्व फंड' (Interest Stabilisation Reserve Fund) बनाने पर विचार कर रही है। इस पर इस साल के अंत तक काम शुरू किया जा सकता है। यदि इस योजना को सरकार की मंजूरी मिलती है तो इसे 2026-27 से लागू किया जा सकता है। इसका मकसद EPFO सदस्यों को उनके भविष्य निधि योगदान पर स्थिर ब्याज दर देना है। वर्तमान में 6.5 करोड़ से अधिक कर्मचारी ईपीएफओ के सदस्य हैं। ALSO READ: EPFO से आ रही है खुशखबरी! जमा पर बढ़ सकती है ब्याज दर, लाखों एम्पलाइज का होगा फायदा
 
‍स्थिर ब्याज दर : एक जानकारी के मुताबिक श्रम और रोजगार मंत्रालय ने इस संबंध में एक आंतरिक अध्ययन शुरू किया है। इसके आधार पर ईपीएफ मेंबर्स को स्थिर ब्याज दर भी मिल सकेगी। ईपीएफओ के निवेश पर रिटर्न कम होने की स्थिति में भी सदस्यों पर कोई असर नहीं होगा। वर्तमान में पीएफ पर 8.25 ब्याज दर मिल रही है। यह ब्याज दर 2023-24 में तय की गई थी। 2021-22 में यह दर सबसे कम 8.1 फीसदी थी। यदि संगठन यह कदम उठाता है तो बाजार के उतार-चढ़ाव का असर भी सदस्यों पर नहीं होगा। ALSO READ: करीब 22 हजार EPFO सदस्यों को मिली अधिक पेंशन
 
पीएफ की ब्याज दर सबसे ज्यादा 1989-90 में थी। उस समय ब्याज दर 12 प्रतिशत थी। 2001-02 में यह घटकर 9.5 फीसदी हो गई थी। 28 फरवरी को होने वाली भविष्य निधि केन्द्रीय ट्रस्टी बोर्ड (CBT) में ब्याज दर पर भी फैसला लिया जा सकता है। हालांकि ब्याज दर वर्तमान स्तर पर ही रहने की उम्मीद है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ममता की BJP को चुनौती, मेरे बांग्लादेशी आतंकियों से रिश्ते साबित करें, इस्तीफा दे दूंगी