Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली के अशोक विहार में अफवाह से पुलिस परेशान, लोगों से की अपील

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली के अशोक विहार में अफवाह से पुलिस परेशान, लोगों से की अपील
, मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020 (23:24 IST)
नई दिल्ली। उत्तर पूर्व इलाके के पुलिस आयुक्त ने अशोक विहार इलाके में एक मस्जिद को क्षतिग्रस्त किए जाने संबंधी खबरों को भ्रामक बताते हुए कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं घटित हुई है। उन्होंने लोगों से ऐसी अफवाहों को फैलाने से बचने की अपील की।
 
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भड़की हिंसा में अब तक 13 लोग मारे जा चुके हैं। दिल्ली पुलिस हिंसाग्रस्त इलाकों में देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए हैं।
 
इस बीच राजधानी में हिंसा के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डीजी ट्रेनिंग एवं भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी एस एन श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (कानून और व्यवस्था) के रूप में मंगलवार की रात को नियुक्त कर दिया। श्रीवास्तव तत्काल प्रभाव से नया प्रभार ग्रहण करेंगे। 
 
इस बीच दिल्ली में फैली हिंसा से निपटने के लिए पुलिस ने भी सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। हिंसा से प्रभावित इलाकों में भारी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मैरी पियर्स की नजरों में महिला टेनिस आज ज्यादा चुनौतीपूर्ण