Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट का रुख, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल डीजल के दाम

हमें फॉलो करें कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट का रुख, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल डीजल के दाम
, गुरुवार, 4 अगस्त 2022 (10:53 IST)
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के खुदरा भाव जारी कर दिए और दिल्‍ली में आज पेट्रोल 96.72 रुपए के प्रति लीटर मिल रहा है।
 
क्रूड ऑइल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव 2 डॉलर से ज्‍यादा नीचे आया है और आज सुबह 97.37 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी गिरकर 91.24 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्वतंत्रता दिवस पर बड़े आतंकी हमले का खतरा, जैश-लश्कर ने रची दिल्ली को दहलाने की साजिश, हाई अलर्ट