Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किसानों का लगातार तीसरे दिन भी प्रदर्शन, 40 ट्रेनें हुईं रद्द

हमें फॉलो करें किसानों का लगातार तीसरे दिन भी प्रदर्शन, 40 ट्रेनें हुईं रद्द

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

अंबाला , शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 (20:09 IST)
Protest of farmers in Shambhu: पंजाब और हरियाणा सीमा के पास शंभू में किसानों के शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन पटरियों पर बैठे रहने की वजह से अंबाला-अमृतसर मार्ग रेल यातायात बाधित हुआ।
 
अधिकारियों ने बताया कि किसान हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपने तीन साथियों को रिहा करने की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि करीब 40 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं, जबकि 54 अन्य का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
किसानों को रिहा करने की मांग : ‍संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बैनर के तले पटियाला जिले के शंभू में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
प्रदर्शनकारी किसान हरियाणा पुलिस द्वारा आंदोलन के दौरान गिरफ्तार अपने तीन साथी किसानों की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार को अंबाला-लुधियाना- अमृतसर मार्ग पर रेल पटरी पर बैठ गए थे।
रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित : अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि प्रदर्शन के तीसरे दिन भी जारी रहने की वजह से अंबाला-अमृतसर मार्ग पर रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर कुछ मालगाड़ियों का भी परिचालन होता है।
 
अधिकारियों ने बताया कि रेलगाड़ियों की आवाजाही बाधित होने की वजह से यात्रियों को असुविधा हो रही है। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि जब तक तीनों किसानों को रिहा नहीं कर दिया जाता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
13 फरवरी से डटे हैं किसान : एसकेएम (गैर राजनीतिक) और केएमएम ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के वास्ते किसानों से ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया था। किसान सुरक्षाबलों द्वारा रोके जाने के बाद 13 फरवरी से ही पंजाब और हरियाणा सीमा के शंभू एवं खनौरी सीमा पर डटे हुए हैं। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नामांकन रद्द केस में CJI चंद्रचूड़ की तीखी टिप्पणी, बोले- इस तरह तो फैल जाएगी अराजकता...