Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

farmers protest : एक्शन में संयुक्त किसान मोर्चा, जानिए आज क्यों ब्लैक डे मना रहे हैं किसान

कौन था शुभकरण सिंह, जिसकी खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से हुई थी मौत

हमें फॉलो करें farmers protest : एक्शन में संयुक्त किसान मोर्चा, जानिए आज क्यों  ब्लैक डे मना रहे हैं किसान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 (07:35 IST)
  • शुभकरण सिंह के परिजनों को 1 करोड़ के मुआवजे की मांग
  • 26 फरवरी को नेशनल हाईवे (NH) पर ट्रैक्टर मार्च
  • 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान पर महापंचायत
farmers protest 2024 : दिल्ली बॉर्डर पर किसानों की 2 दिनों की शांति के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को ब्लैक डे मनाने का फैसला किया है। संयुक्त किसान मोर्चा 26 फरवरी को नेशनल हाईवे (NH) पर ट्रैक्टर मार्च और 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान पर महापंचायत भी करेगा।
दरअसल खनौरी सीमा पर हरियाणा पुलिस और पंजाब के किसानों के बीच बुधवार को हुई झड़प में किसान शुभकरण सिंह (21) की मौत हो गई थी।  इस झड़प में 12 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। इसी के विरोध में किसान संगठन आज काला दिवस मना रहे हैं।
 
किसानों ने फैसला लिया है कि शुक्रवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्‍टर के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला भी जलाया जाएगा। मोर्चे के नेताओं ने बैठक के बाद कहा कि आंदोलन के दौरान मारे गए युवा किसान शुभकरण सिंह के परिजनों को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा मिलना चाहिए।
कौन था शुभकरण सिंह : 24 वर्षीय किसान शुभकरण सिंह बठिंडा के बल्लोह गांव के रहने वाले थे। वे भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के कार्यकर्ता थे। वह 2021 के किसान आंदोलन में भी शामिल हुए थे। शुभकरण सिंह घर में अकेले कमाने वाले थे। उनकी 2 बहने हैं।
 
शुभकरण 13 फरवरी को अपने गांव के 14 किसानों के साथ खनौरी पहुंचे थे। वहां वह रसोई में काम करते थे। उनकी मौत से गांव में मातम का माहौल है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सत्यपाल मलिक की हवेली पर CBI का छापा, 3 घंटे तक की जांच