Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गणतंत्र दिवस परेड में बाधा नहीं डालेंगे किसान, सुप्रीम कोर्ट में कहा

Advertiesment
Republic Day parade
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान किसानों की ओर से पैरवी कर रहे वकील दुष्यंत दवे ने सोमवार को कहा कि किसान गणतंत्र दिवस परेड में बाधा नहीं डालेंगे। इससे पहले कहा गया था कि 26 जनवरी के दिन किसान भी परेड के समानांतर ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि ‍किसान आंदोलन को 40 से ज्यादा दिन हो चुके हैं और समस्या जस की तस बनी हुई है। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई भी हल सामने नहीं आया है।

सुनवाई के दौरान किसानों की ओर से पैरवी कर रहे वकील दुष्यंत दुबे ने कहा कि किसानों को रामलीला मैदान जाने दिया जाए। उन्होंने अदालत को इस बात का आश्वासन दिया कि किसान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में बाधा नहीं डालेंगे। 

हालांकि शीर्ष अदालत ने सरकार को भी नसीहत देते हुए कहा कि लोग मर रहे हैं और आप कोई हल नहीं निकाल रहे हैं। आप स्थिति को संभालने में असफल रहे हैं। अदालत ने कहा कि हम फिलहाल इन कृषि कानूनों को निरस्त करने की बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन यह एक बहुत ही नाजुक स्थिति है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रीति जिंटा बोलीं, वेंटीलेटर, आईसीयू और ऑक्सीजन मशीन, बहुत डराया था इन शब्दों ने