Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Alert: मानसून के आगे बढ़ने के लिए बनीं अनुकूल परिस्थितियां, चक्रवात यास होगा कमजोर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Weather Alert: मानसून के आगे बढ़ने के लिए बनीं अनुकूल परिस्थितियां, चक्रवात यास होगा कमजोर
, गुरुवार, 27 मई 2021 (10:29 IST)
नई दिल्ली। चक्रवात यास ने उत्तर ओडिशा तट पर बालासोर के दक्षिण में और धामरा बंदरगाह के उत्तर में लगभग 9.00 बजे लैंडफॉल शुरू किया। दोपहर 12.30 बजे तक लैंडफॉल की प्रक्रिया पूरी हुई। अगले 48 घंटों के दौरान मालदीव के कुछ हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

 
स्काईमेट से प्राप्त समाचार के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी राजस्थान के निचले स्तरों पर बना हुआ है। ईस्ट वेस्ट शीयर जोन मध्य अरब सागर से रायलसीमा तक चल बनी हुई है।

 
पिछले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा और केरल में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश हुई। ओडिशा के तटीय इलाकों और गंगीय पश्चिम बंगाल में बहुत तेज हवाएं चली हैं। चक्रवात यास के लैंडफॉल के समय हवाओं की रफ्तार 130-140 किमी प्रति घंटे रही। गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर बारिश हुई है।

 
उत्तर पूर्व भारत, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश हुई। झारखंड, बिहार और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर मध्यम बारिश हुई। दक्षिण कोंकण और गोवा, तटीय आंध्रप्रदेश, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान, भीषण चक्रवात यास कमजोर होकर ओडिशा के अंदरुनी हिस्सों पर दीप डिप्रेशन में बदल जाएगा। और आगे झारखंड पर एक डिप्रेशन के रूप में कमजोर पड़ जाएगा। गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें जारी रहने की संभावना है।
 
उत्तर पूर्व भारत, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 24 घंटों के बाद, बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। सिक्किम उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण राजस्थान के विदर्भ मराठवाड़ा और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैलीफोर्निया के रेल यार्ड में कर्मचारी ने की गोलीबारी, 8 लोगों की मौत