Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

President Election : राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग खत्म, 8 सांसद नहीं डाल पाए वोट

हमें फॉलो करें President Election :  राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग खत्म, 8 सांसद नहीं डाल पाए वोट
, सोमवार, 18 जुलाई 2022 (17:20 IST)
सोमवार को ससंद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए भी मतदान हो गया। मतदान सुबह 10 से लेकर शाम 5 बजे तक चला। सांसद और विधायकों ने NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के लिए मतदान किया। संसद भवन में जहां सांसद वोटिंग के लिए पहुंचे तो वहीं राज्य विधानसभाओं में भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।
 
इसी बीच सबसे पहला वोट लखनऊ में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वोट डाला। पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह व्हील चेयर पर वोट डालने के लिए संसद भवन पहुंचे। आइए जानते हैं राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े अपडेट... 

राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग खत्म हो गई। 8 सांसद इसमें वोट नहीं डाल पाए।

-राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस को झटका। गुजरात के 3-4 विधायकों और ओड़िशा ने एक विधायक ने की क्रॉस वोटिंग। गुजरात के विधायक आदिवासी समुदाय से आते हैं, जबकि ओड़िशा के मोहम्मद मोकीम मुस्लिम समुदाय से आते हैं। 
-ओडिशा में कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोकीम ने सोमवार को यह घोषणा कर राजनीतिक क्षेत्र में हलचल पैदा कर दी कि उन्होंने राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया है।
-पिछले महीने संपन्न राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस वोटिंग’ करने वाले हरियाणा के कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने सोमवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में भी अपने विवेक के हिसाब से मतदान किया। अपने भावी कदम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं जल्द इसका खुलासा करूंगा।
webdunia
-राष्ट्रपति चुनाव में सोमवार को राजस्थान विधानसभा में अपराह्न तीन बजे तक 193 विधायकों ने वोट डाला।
-समाजवादी पार्टी की सहयोगी सुभाषपा के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी राष्ट्रपति चुनाव जीतने जा रही हैं, दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर गुजरता है। वह भारी बहुमत से जीतने जा रही हैं।
-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के अन्य विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया। भाजपा विधायक आशीष शेलार ने दावा किया कि राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को महाराष्ट्र से ‘रिकॉड तोड़’ मत मिलेंगे।
-राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए गुजरात के विधानसभा परिसर में सोमवार सुबह से मतदान जारी है। सबसे पहले मतदान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और विधानसभा की अध्यक्ष नीमाबेन आचार्य ने किया। मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने भी मतदान किया। 
-राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि देश के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव उम्मीदवारों की नहीं बल्कि विचारधाराओं की लड़ाई हैं और इसे इसी भावना से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब किसी राज्य विशेष से कोई व्यक्ति उम्मीदवार है तो स्वाभाविक रूप से उस राज्य में इसका स्वागत होगा लेकिन मतदान तो विचारधारा के आधार पर ही होता है।
-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप के विधायक शिवचरण गोयल, भावना गौड़ और भाजपा के विधायक मोहन सिंह बिष्ट शुरुआती मतदाताओं में रहे। आम आदमी पार्टी ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करने का फैसला किया है।
 
-राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान के शुरुआती डेढ़ घंटे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत 350 संसद सदस्यों ने मत डाला।
-भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने सोमवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार के विश्वास मत के दौरान अनुपस्थित रहे कांग्रेस के कुछ विधायक अपने विवेक के अनुसार राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करेंगे।
-देशभर में राष्ट्रपति पद के लिए आज यानी सोमवार को मतदान हो रहा है, ऐसे में महाराष्ट्र में विपक्षी दलों को ‘क्रॉस वोटिंग’ होने की आशंका सता रही है। इसी के मद्देनजर विपक्षी दल कांग्रेस और राकांपा ने यह सुनिश्चित करने के लिए बैठकें की हैं कि भाजपा नीत राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में कोई ‘क्रॉस वोटिंग’ नहीं हो।
- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर पहुंचे वोट डालने के लिए
- यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा वोट डालने के लिए पहुंचे, बता दें कि जयंत सिन्हा भाजपा में हैं  
- मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने डाला अपना वोट 
- द्रोपदी मुर्मू के गांव मयूरभंज में खुशी की लहर 
- गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में वोट डाला 
- चेन्नई में स्टालिन वोट डाला
- राष्ट्रपति के लिए मतदान शुरू, पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में किया मतदान।
- कई सांसद और विधायक मतदान के लिए संसद भवन पहुंचे। 
- राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वोट डाला।
- आज सुबह 10 बजे शुरू होगा राष्ट्रपति पद के लिए मतदान, शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।
-  भारत में राष्ट्रपति का चुनाव इलेक्टोरल कॉलेज सिस्टम के जरिए होता है, जिसमें सांसद और विधायक मतदान करते हैं। चुनाव आयोग की देखरेख में यह पूरी प्रक्रिया होती है। यह ऊपरी और निचले सदन के चुने हुए सदस्यों से मिलकर बनता है।
-  इस चुनाव में 4 हजार 896 मतदाता होंगे। इनमें 543 लोकसभा और 233 राज्यसभा सांसद, सभी राज्यों के 4 हजार 120 विधायक शामिल हैं।
- कांग्रेस, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, सीपीआई (एम), अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM), राष्ट्रीय जनता दल, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी उनका समर्थन करने जा रही हैं।
- शिवसेना, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की बीजू जनता दल, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड, शिरोमणि अकाली दल, मायावती की बहुजन समाज पार्टी, AIADMK, टीडीपी, वाईएसआरसीपी और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शामिल है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Amaranth Yatra : जम्मू से 5649 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना, 1.85 लाख से ज्‍यादा श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन