Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेटली के इस्लामाबाद में दक्षेस बैठक में भाग लेने की संभावना सीमित

Advertiesment
Finance Minister Arun Jaitley
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली का इस महीने दक्षेस वित्तमंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए राजनीतिक कारणों से पाकिस्तान जाने की संभावना कम है। सम्मेलन इस्लामाबाद में 25-26 अगस्त को होना है।
उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा, राजनीतिक कारणों से वित्तमंत्री संभवत: पाकिस्तान नहीं जाएंगे। आप सभी को पता है कि पिछली बार क्या हुआ और क्या हो रहा है। उसने इस महीने की शुरुआत में राजनाथ सिंह की इस्लामाबाद यात्रा का जिक्र किया जो दक्षेस मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए गए थे।
 
सिंह और पाकिस्तान के गृहमंत्री चौधरी निसार अली खान के बीच तीखा संवाद हुआ था दोनों ने दक्षेस बैठक के दौरान बमुश्किल हाथ मिलाया था।
 
पाकिस्तानी अधिकारियों ने पीटीआई और दूरदर्शन के प्रतिनिधियों समेत भारतीय मीडियाकर्मियों को इस्लामाबाद में दक्षेस के गृहमंत्रियों की सातवीं बैठक के दौरान सम्मेलन स्थल के अंदर नहीं जाने दिया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंगूठा दिखाकर ले जाइए सिम