Publish Date: Mon, 12 Jun 2017 (15:37 IST)
Updated Date: Mon, 12 Jun 2017 (15:39 IST)
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली स्थित चुनाव आयोग के कार्यालय निर्वाचन सदन में दोपहर 12 बजे के आसपास आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया।
अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार पहली मंजिल पर लगी इस आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका पता जांच के बाद ही लग पाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि आग संभवत शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। आग लगते ही निर्वाचन सदन को तुरंत खाली करा दिया गया और सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है। (वार्ता)