Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

LoC : पाक की गोलीबारी में 1 जवान शहीद, 2 घायल, भारत का मुंहतोड़ जवाब

हमें फॉलो करें LoC : पाक की गोलीबारी में 1 जवान शहीद, 2 घायल, भारत का मुंहतोड़ जवाब
, शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (23:37 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में शनिवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए। एक रक्षा प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि पाकिस्तान ने कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी उकसावे के सुबह से मोर्टार और अन्य हथियारों से गोलाबारी कर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया।

उन्होंने कहा कि एक सैनिक की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। कर्नल कालिया ने बताया कि घायल जवानों को यहां 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को उसकी हरकतों पर मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विश्व में दूसरे स्थान पर भारत, कोरोना संक्रमण के मामले 41 लाख के पार