Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पटना में गोलीबारी, निगम पार्षद के पति को मारी गोली, मचा हड़कंप

Advertiesment
हमें फॉलो करें पटना में गोलीबारी, निगम पार्षद के पति को मारी गोली, मचा हड़कंप
, सोमवार, 31 जुलाई 2023 (11:45 IST)
पटना। बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बार फिर से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। पटना के दीघा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए निगम पार्षद के पति को गोली मार दी है।

जानकारी के मुताबिक पटना के कुर्जी मोड़ इलाके में अपराधियों ने सोमवार सुबह निलेश मुखिया को गोली मारी है। नीलेश मुखिया पूर्व में मुखिया भी रह चुका है।

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह अपराधियों ने नीलेश मुखिया के कुर्जी मोड़ स्थित कार्यालय में 5 राउंड फायरिंग की थी, जिसमें से 2 गोली नीलेश को लगी है। वहीं इस घटना के बाद से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया है।
Edited by navin rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Share Market News: विदेशी कोषों की बिकवाली के चलते सेंसेक्स व निफ्टी की कमजोर शुरुआत