ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सड़क निर्माण को लेकर असम-अरुणाचल सीमा पर गोलीबारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Assam-Arunachal Border
, गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (18:02 IST)
उत्तरी लखीमपुर (असम)। असम में धेमाजी जिले के गोगामुख में अरुणाचल प्रदेश से लगती सीमा के एक विवादित हिस्से पर सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध के बाद तनाव बढ़ गया, जिसके बाद एक ठेकेदार ने हवा में गोली चलाई। अधिकारियों ने यहां बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम उस वक्त हुई जब गोगामुख थाना क्षेत्र के हिम बस्ती इलाके में विवादित स्थल पर अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा था। उन्होंने कहा, असम के स्थानीय ग्रामीणों ने अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण में बाधा डाली। जब ग्रामीण निर्माण स्थल पर विरोध करने पहुंचे तो ठेकेदार ने हवा में गोली चलाई।

अधिकारी ने बताया कि गोली चलाने की घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने काम को जबरन रुकवा दिया, कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचाया तथा सड़क निर्माण दल के लिए बनाए गए अस्थाई शिविर में आग लगा दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, सूचित किए जाने के बाद असम पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा। हम इलाके में गश्ती कर रहे हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

इस घटना के संदर्भ में अरुणाचल प्रदेश सरकार की कोई प्रतिक्रिया अभी नहीं प्राप्त हुई है। सीमा सड़क को लेकर यह झड़प असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच 24 जनवरी को हुई बैठक के दो दिन बाद हुई। गत सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सीमा विवाद पर चर्चा के लिए अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के साथ बैठक की थी।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिशन 2023 के लिए वोटरों पर BJP के ‘त्रिदेव’ की नजर, अध्यक्ष वीडी शर्मा का ‘स्मार्ट कार्ड’ का दांव