Publish Date: Sat, 05 May 2018 (11:00 IST)
Updated Date: Sat, 05 May 2018 (11:03 IST)
नई दिल्ली। खुदरा क्षेत्र की बड़ी अमेरिकी कंपनी वालमार्ट द्वारा 1500 करोड़ डॉलर (लगभग एक लाख करोड़) में देश की सबसे बड़ी ई - वाणिज्य कंपनी फ्लिपकार्ट के अधिग्रहण सौदे की बातचीत अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार इसकी आधिकारिक घोषणा अगले कुछ दिनों में की जा सकती है।
इस घटनाक्रम से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा कि वालमार्ट भारतीय कंपनी में 75% हिस्सेदारी खरीद सकती है। सौदे के प्रारुप को अंतिम रुप दिया जा चुका है। इस पर दोनों कंपनियों के निदेशक मंडल से अनुमति ली जाएगी।
ब्लूमबर्ग ने अपनी रपट में कहा गया है कि फ्लिपकार्ट ऑनलाइन सर्विसेस ने अपनी करीब 75% हिस्सेदारी वालमार्ट के नेतृत्व वाले समूह को 15 अरब डॉलर में बेचने के समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।