Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केरल में बाढ़ के बीच भारतीय नौसेना की जांबाजी से गूंजी किलकारी, गर्भवती महिला को किया रेस्क्यू

हमें फॉलो करें केरल में बाढ़ के बीच भारतीय नौसेना की जांबाजी से गूंजी किलकारी, गर्भवती महिला को किया रेस्क्यू
, शनिवार, 18 अगस्त 2018 (10:49 IST)
केरल पिछले 100 साल के इतिहास में सबसे विनाशकारी बाढ़ के कहर से जूझ रहा है। बाढ़ से लोग हलाकान हो गए हैं। हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है। लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया जा रहा है, इसी बीच भारतीय नौसेना की जांबाजी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राहत कार्य के बीच भारतीय नौसेना एक गर्भवती महिला को एयरलिफ्ट कर रही है।


वॉटर बैग के लीक होने के बाद इस महिला को बचाने के लिए नेवी हेलीकॉप्टर से उसे एयरलिफ्ट किया गया है। रेस्क्यू के बाद गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 25 साल की महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है।
webdunia

नौसेना के ट्वीट में मिशन को सफल बताते हुए कहा गया कि एयरलिफ्ट करने के बाद एक डॉक्टर ने महिला की स्वास्थ्य जांच भी की। तबाही के चलते फसल और संपत्तियों समेत कुल 8 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है, वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के अनुसार राज्य में 2.25 लाख लोग 1,568 राहत शिविरों में रह रहे हैं।

अकेले त्रिशूर और एर्नाकुलम में ही 50 हजार से ज्यादा लोगों ने आसरा लिया है। मौसम विभाग के द्वारा राज्य के 14 में से 13 जिलों में फिर से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

100 सालों में सबसे भयावह बाढ़ झेल रहा केरल, मदद के लिए आगे आए यूएई के शेख खलीफा