Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सनी लियोनी ने दान किए केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए 1200 किलो दाल-चावल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Floods in Kerala
, शुक्रवार, 24 अगस्त 2018 (09:44 IST)
मुंबई। भारत का बेहद खूबसूरत राज्‍य केरल बाढ़ से बदहाल हो चुका है। केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कई बॉलीवुड सितारों ने हाथ आगे बढ़ाया है। हाल ही में अभिनेत्री सनी लियोनी ने केरल के लिए भोजन सामग्री दान की है।


केरल में बाढ़ से अब तक करीब 400 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, वहीं कई लाख लोग बेघर हो गए। 100 साल के इतिहास में ऐसा भयानक मंजर केरल में कभी देखने को नहीं मिला। इस मौके पर देशभर से लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं।

मदद के लिए कई बॉलीवुड सितारों ने हाथ बढ़ाया है। सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन से लेकर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान तक ने रिलीफ फंड में रुपए दान किए हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, रणदीप हुड्डा ने भी मदद की है।

अब इस सूची में अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम भी शामिल हो गया है। उन्‍होंने केरल के बाढ़ पीड़ितों लिए रुपए और 1200 किलो भोजन सामग्री दान की है। इस सामग्री में चावल और दाल शामिल हैं। सनी लियोनी ने अपने पति के साथ इंस्‍टाग्राम पर तस्‍वीर भी शेयर की है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मौसम अपडेट : समूचा उत्तर भारत बारिश से बेहाल