Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में कोहरे ने रोकी 11 ट्रेनों की रफ्तार, हल्‍की बारिश की संभावना

Advertiesment
Fog
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे के कारण शुक्रवार को 11 ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई। मौसम विभाग नेबताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा। सप्ताहांत में हल्की बारिश होने की संभावना है।


रेल विभाग के अनुसार, गया एवं नई दिल्ली के बीच महाबोधि एक्सप्रेस, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस और प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनें औसतन दो से तीन घंटे की देरी से पहुंचीं। अधिकतम तापमान शुक्रवार को करीब 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसके अलावा सुबह हल्का कोहरा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार सप्ताहांत में हल्की बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार को छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महंगी पड़ी कमलनाथ पर विवादित टिप्पणी, हेडमास्टर निलंबित




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi