Publish Date: Sat, 02 Mar 2024 (13:57 IST)
Updated Date: Sat, 02 Mar 2024 (13:59 IST)
Foreign woman raped in Jharkhand: झारखंड के दुमका में बेहद खौफनाक और दरिंदगी वाला मामला सामने आया है। दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट के स्पेन की विदेशी महिला से गैंग रेप किया गया। रेप से पहले महिला और उसके पति के साथ मारपीट की बात भी सामने आई है।
पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।
क्या है मामला : मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्पेन की एक महिला व एक पुरुष टूरिस्ट दो अलग-अलग बाइक से निकले थे। देर शाम हो जाने की वजह से हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के समीप दोनों विश्राम के लिए रुके थे। देर रात करीब 10 बजे 7 से 8 की संख्या में पहुंचे युवकों ने पहले उनके साथ मारपीट की फिर महिला के साथ दुष्कर्म भी किया। इस घटना में दोनों घायल हो गए हैं।
पुलिस ने अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ चल रही है। जबकि दुष्कर्म का शिकार हुई महिला को अस्पताल भेजकर मेडिकल जांच करवाई जा रही है।
Edited by Navin Rangiyal
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें