Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आंध्रप्रदेश के पूर्व CM कोनिजेती रोसैया का 88 वर्ष की उम्र में निधन

हमें फॉलो करें आंध्रप्रदेश के पूर्व CM कोनिजेती रोसैया का 88 वर्ष की उम्र में निधन
, शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (10:29 IST)
आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेती रोसैया का आज शनिवार को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। रोसैया एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो 2009 से 2010 तक आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 2 महीने तक कर्नाटक के राज्यपाल और 2011 से 2016 तक तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया।
 
वे पहले भी कई बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एमएलसी, विधायक और सांसद थे और अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई मंत्री पदों को संभाला। वे आंध्रप्रदेश राज्य के सबसे अनुभवी राजनीतिक नेताओं में से एक कहे जाते है और वित्तमंत्री के रूप में उनकी भूमिका बहुत प्रसिद्ध है। रोसैया ने आज सुबह हैदराबाद में अंतिम सांस ली।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महंगी हुई CNG, जानिए क्या है नए दाम