Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ACB के समक्ष पेश हुए पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया, कक्षा निर्माण में भ्रष्टाचार का है मामला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Manish Sisodia

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 20 जून 2025 (12:23 IST)
Former Deputy CM Sisodia appeared before ACB: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) यहां सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण से संबंधित कथित भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एसीबी ने सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आप नेताओं सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन (Satyendra Jain) को तलब किया था।ALSO READ: मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को ACB का नोटिस, 2,000 करोड़ के घोटाले को लेकर तलब
 
जैन 6 जून को एजेंसी के समक्ष पेश हुए थे। दिल्ली सरकार के स्कूलों में 12,000 से अधिक कक्षाओं या अर्द्धस्थायी संरचनाओं के निर्माण में 2,000 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के आधार पर 30 अप्रैल को एसीबी द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद समन जारी किए गए।

आतिशी ने भाजपा पर निशाना : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया को फर्जी कक्षा घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। यह भाजपा द्वारा दर्ज किए गए फर्जी मामलों की श्रृंखला में एक और मामला है। पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार और इसकी विभिन्न एजेंसियों ने AAP सदस्यों के खिलाफ 200 से अधिक मामले दर्ज किए हैं लेकिन सभी छापों और जांचों के बावजूद उन्हें किसी भी AAP नेता से भ्रष्ट धन का 1 रुपया भी नहीं मिला है। इस कक्षा जांच के पीछे असली कारण यह है कि भाजपा शासन करने में असमर्थ है। चाहे वह जलभराव हो, बिजली हो या स्कूल फीस में वृद्धि हो, हर मोर्चे पर भाजपा विफल रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एअर इंडिया ने रद्द की 8 उड़ानें, किन रूट्स पर पड़ा असर?