ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केरल कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुईं पूर्व CM की बेटी पद्मजा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Former Kerala Chief Minister K. Karunakaran's daughter joins BJP

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 7 मार्च 2024 (19:53 IST)
Former Kerala Chief Minister K. Karunakaran's daughter joins BJP : कांग्रेस के दिग्गज दिवंगत नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल गुरुवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं।
पद्मजा के भाई के. मुरलीधरन वडकरा से कांग्रेस के सांसद हैं। इससे पहले केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भाजपा में शामिल हुए थे। अनिल को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए केरल की पत्तनमतिट्टा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।
 
मैं कई वर्षों से कांग्रेस से नाखुश थी : भाजपा में शामिल होने पर पूर्व कांग्रेस नेता और केरल के दिवंगत मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने कहा, मैं कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी से नाखुश थी, खासकर पिछले विधानसभा चुनाव से। मैंने हाईकमान से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मेरे पिता का भी यही अनुभव था, वह बहुत नाखुश थे। इसलिए मैंने फैसला लिया। (भाषा) फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र में Bird Flu का खौफ, मारी गईं 8501 मुर्गियां, 16000 अंडे किए नष्ट