Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन पद्म भूषण से सम्मानित

Advertiesment
हमें फॉलो करें Smt. Sumitra Mahajan
, मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (12:15 IST)
नई दिल्ली/इंदौर। इंदौर लोकसभा सीट से 8 बार सांसद रहीं एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को पद्म भूषण से सम्मानित किया।
 
श्रीमती महाजन को राजनीति में विशेष योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है। महाजन सोमवार को ही दिल्ली पहुंच गई थीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवानी से भी मुलाकात की। आडवाणी का सोमवार को जन्मदिन भी था। 
इंदौर लोकसभा सीट से लगातार 8 बार लोकसभा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड श्रीमती महाजन के नाम है। 16वीं लोकसभा की स्पीकर रहीं महाजन देश की एकमात्र ऐसी महिला सांसद भी रहीं, जिन्होंने लगातार 8 बार लोकसभा चुनाव जीते।
सुमित्रा महाजन के राजनीतिक सफर की शुरुआत 1980 के दशक में हुई थी। वे इंदौर नगर निगम की महापौर भी रहीं। उन्होंने लगातार 1989, 1991, 1996, 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 में लोकसभा चुनाव। हालांकि 2019 में अधिक उम्र होने का कारण पार्टी ने उन्हें चुनाव नहीं लड़ाया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई में बिल्डिंग गिरने से हड़कंप, 9 को बचाया