suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में बिल्डिंग गिरने से हड़कंप, 9 को बचाया

Advertiesment
Mumbai
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार की सुबह एक बिल्डिंग गिरने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 9 लोगों को बचा लिया गया है।
 
यह हादसा एंटॉप हिल इलाके में हुआ। बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
अधिकारी ने कहा कि मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां, एक बचाव वैन और अन्य उपकरण भेजे गए।घटनास्थल पर पुलिस और अन्य कर्मी भी पहुंचे। घायलों को पास के सियोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो स्थानीय निकाय द्वारा संचालित है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भोपाल में अस्पताल में ‘लापरवाही’ की आग ने बुझाए कई घरों के चिराग,राष्ट्रीय बाल आयोग ने सरकार से तलब की रिपोर्ट