Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई : कांदिवली में 15 मंजिला इमारत में लगी आग, 2 घायल

हमें फॉलो करें webdunia
शनिवार, 6 नवंबर 2021 (22:58 IST)
मुंबई। मुंबई के उपनगरीय इलाके कांदिवली (पश्चिम) में स्थित 15 मंजिला एक इमारत में शनिवार रात को आग लग गई। 
 
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। खबरों के मुताबिक आग में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 
 
उन्होंने कहा कि मथुरादास रोड पर स्थित ‘हौसा हेरिटेज’ इमारत की 14वीं मंजिल पर रात साढ़े आठ बजे आग लगी।
 
अधिकारी ने कहा कि पुलिस, दमकल की 4 गाड़ियां और अग्निशमन विभाग के कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग लगने की जांच की जा रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए IRCTC ने श्री रामायण यात्रा टूर शुरू किए