Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी की हत्या, घर में काम करने वाला धोबी गिरफ्तार

हमें फॉलो करें पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी की हत्या, घर में काम करने वाला धोबी गिरफ्तार
, बुधवार, 7 जुलाई 2021 (08:45 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के वसंत विहार इलाके में पूर्व केंद्रीय मंत्री पीआर कुमारमंगलम की पत्नी किटी मंगलम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 67 साल की किटी की हत्या तकिए से मुंह दबाकर कर दी गई। इस मामले में घर के धोबी और उसके 2 साथियों पर हत्या का आरोप है जिसके बाद पुलिस ने धोबी राजू को गिरफ्तार कर लिया।

 
पुलिस के अनुसार लूट के इरादे से पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है और यह घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे के आसपास की है। समाचार के मुताबिक घर में काम करने वाली मेड ने धोबी को पहचान लिया था। इसके बाद आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। संभवत: लूट के बाद किटी कुमारमंगललम की हत्या कर दी गई हो।

पुलिस को इस घटना की जानकारी रात 11 बजे के करीब दी गई। किटी कुमारमंगलम सुप्रीम कोर्ट में वकील रह चुकी हैं। उनका बेटा कांग्रेस नेता है। इस घटना की जानकारी मिलते ही वह बेंगलुरु से दिल्ली के लिए रवाना हो चुका है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, हिजबुल का टॉप कमांडर मुठभेड़ में ढेर