Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के दामों में वृद्धि के बाद बढ़े ईंधन के दाम, जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के दामों में वृद्धि के बाद बढ़े ईंधन के दाम, जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
, मंगलवार, 3 जनवरी 2023 (09:27 IST)
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में लगातार तेजी दिख रही है। पिछले 24 घंटे में इसकी कीमतों में फिर उछाल दिखा और ब्रेंट क्रूड अब भी 86 डॉलर के आसपास बना हुआ है। इसका असर सरकारी तेल कंपनियों की ओर से मंगलवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा और आज यूपी से राजस्‍थान तक कई शहरों में तेल के दाम बढ़ गए हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार यूपी के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में आज पेट्रोल 35 पैसे महंगा हुआ और 97 रुपए लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 32 पैसे बढ़कर 90.14 रुपए प्रति लीटर के भाव पहुंच गया है। इसके अलावा राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल के भाव में 83 पैसे की बढ़ोतरी हुई और यह 109.31 रुपए लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 75 पैसे महंगा होकर 94.47 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
कच्‍चे तेल के दामों में पिछले 24 घंटे के दौरान तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 85.59 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है, वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव 80.11 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपए और डीजल 89.82,  मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 और नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपए और डीजल 90.14 जयपुर में पेट्रोल 109.31 रुपए और डीजल 94.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऋषभ पंत की कार का जहां हुआ था एक्सीडेंट, वहां सड़क पर नहीं था कोई गड्ढा