Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices : दिल्‍ली-मुंबई में ईंधन की कीमतें बरकरार लेकिन कई शहरों में गिरे दाम, चेक करें अपने नगर का भाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices : दिल्‍ली-मुंबई में ईंधन की कीमतें बरकरार लेकिन कई शहरों में गिरे   दाम, चेक करें अपने नगर का भाव
, शुक्रवार, 6 जनवरी 2023 (11:55 IST)
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में लगातार गिरावट जारी है और इसका असर शुक्रवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा। सरकारी तेल कंपनियों ने आज बिहार से राजस्‍थान तक कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव घटा दिए हैं। हालांकि दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल 11 पैसे सस्‍ता होकर 107.48 रुपए लीटर पहुंच गया जबकि डीजल 10 पैसे गिरकर 94.26 रुपए लीटर बिक रहा है। इसी तरह राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 6 पैसे सस्‍ता होकर 108.48 रुपए लीटर हो गया और डीजल का भाव 5 पैसे टूटकर 93.72 रुपए लीटर पहुंच गया है।
 
कच्‍चे तेल की पिछले 24 घंटे के दौरान कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। ब्रेंट क्रूड का भाव मामूली बदलाव के साथ 79.02 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है, वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव 0.30 डॉलर टूटकर 74.10 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार जयपुर में पेट्रोल 108.48 और डीजल 93.72 तथा पटना में पेट्रोल 107.48 रुपए और डीजल 94.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है। कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रीवा में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत (live updates)