Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महंगे क्रूड ऑइल के बावजूद ईंधन दाम अपरिवर्तित, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें महंगे क्रूड ऑइल के बावजूद ईंधन दाम अपरिवर्तित, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव
, बुधवार, 15 जून 2022 (09:06 IST)
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में कच्‍चा तेल अब भी 121 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बिक रहा है। क्रूड की बढ़ी कीमतों के दबाव के बीच बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों ने कच्‍चा तेल महंगा होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। हालांकि इस वजह उन्‍हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार बढ़ोतरी 6 जून 2022 को की गई थी। इसके बाद करीब ढाई महीने से इसकी कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। हालांकि केंद्र सरकार ने मई में पेट्रोल-डीजल पर उत्‍पाद शुल्‍क घटाकर इसे और सस्‍ता कर दिया था।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 109.27 और डीजल 95.84, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब बैंक मैनेजर के हत्यारे समेत 2 आतंकी ढेर