Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तिहाड़ जेल में फिर गैंगवार : 2 कैदियों में मारपीट, गंभीर रूप से घायल कैदी अस्पताल में भर्ती

हमें फॉलो करें तिहाड़ जेल में फिर गैंगवार : 2 कैदियों में मारपीट, गंभीर रूप से घायल कैदी अस्पताल में भर्ती
, सोमवार, 29 मई 2023 (17:55 IST)
नई दिल्ली। Gang war in Tihar Jail : दिल्ली के तिहाड़ जेल में फिर गैंगवार की घटना सामने आई है। सोमवार को एक बार फिर से 2 कैदियों के बीच मारपीट हो गई। एक कैदी ने दूसरे पर ताबड़तोड़ चाकू और खपरैल से हमला कर दिया। दोनों गैंग्स के लोगों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
मीडिया खबरों के मुताबिक दोनों ही गुट के कैदी संगीन मामलों में विचाराधीन हैं।  तिहाड जेल में इन गुटों के कैदियों में टकराव था और सोमवार को यह आमने-सामने आते ही संघर्ष में बदल गया। मीडिया खबरों के अनुसार कैदियों ने तिहाड़ जेल के अंदर बनाए गए नुकीले सुए से एक दूसरे पर हमला किया गया। घटना के बाद जेल के भीतर हड़कंप मच गया। 
 
जेल के भीतर हुए इस टकराव के बाद जेल परिसर में भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया है। बड़े ​अधिकारियों ने पहुंचकर हालात को काबू में किया और घायलों को फौरन डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश में बंद होगी तहबाजारी और रोज वसूली, CM शिवराज का एलान,नहीं जब्त होगा कोई हाथ ठेला