Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी सरकार को बड़ी कामयाबी, गैंगस्टर रवि पुजारी को सेनेगल से बेंगलुरु लाया गया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ravi Pujari
, सोमवार, 24 फ़रवरी 2020 (08:33 IST)
बेंगलुरु/ नई दिल्ली। हत्या और वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों में वांछित भगोड़े गैंगस्टर रवि पुजारी को सोमवार तड़के फ्रांस के रास्ते सेनेगल से बेंगलुरु लाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि हां, हम उसे ले आए हैं।
पुलिस सूत्रों से बताया कि गैंगस्टर को दक्षिण अफ्रीका में एसए (दक्षिण अफ्रीका) पुलिस और सेनेगल सुरक्षा एजेंसियों ने एक संयुक्त अभियान में पकड़ा और बाद में उसे सेनेगल प्रत्यर्पित कर दिया गया। सेनेगल में पुजारी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों का एक दल उसे लाने के लिए सेनेगल गया।
 
इस दल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमर कुमार पांडे और बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल भी शामिल थे। दल ने प्रत्यर्पण की कार्रवाई पूरी की और उसे एयर फ्रांस के विमान से बेंगलुरु लाए।
 
पुजारी को सेनेगल अधिकारियों ने पिछले साल गिरफ्तार किया था लेकिन स्थानीय अदालत के उसे जमानत देने के कारण भारतीय पुलिस उसे वापस नहीं ला पाई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसके बाद पुजारी जमानत का उल्लंघन करते हुए सेनेगल से भागकर दक्षिण अफ्रीका चला गया था। गैंगस्टर कई जघन्य अपराधों में शामिल था और उसने कर्नाटक में अपना नेटवर्क फैला रखा था।
 
भारत ने की सेनेगल की सराहना : नई दिल्ली से मिले समाचारों के अनुसार भारत ने भगोड़े गैंगस्टर रवि पुजारी को भारत में प्रत्यर्पित करने के सेनेगल सरकार के फैसले की सराहना की है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
हत्या और जबरन वसूली सहित कई गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपी रवि प्रकाश पुजारी को शनिवार को सेनेगल से प्रत्यर्पित किया गया।
 
सूत्रों ने बताया कि भारत ने 2019 की शुरुआत में पुजारी के प्रत्यर्पण के लिए सेनेगल से अनुरोध किया था। पुजारी गैंगस्टर छोटा राजन के साथ जुड़ा हुआ था लेकिन उसने भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के लिए भी काम किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

TrumpIndiaVisit live updates : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा