Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

PM मोदी के जन्मदिन पर जश्न के दौरान फूटे गैस से भरे गुब्बारे, कई घायल

हमें फॉलो करें PM मोदी के जन्मदिन पर जश्न के दौरान फूटे गैस से भरे गुब्बारे, कई घायल
, शनिवार, 19 सितम्बर 2020 (20:50 IST)
चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के जन्मदिन (Birthday) से संबंधित एक कार्यक्रम में चेन्नई (Chennai) में जश्न के दौरान पटाखों की चिंगारी की वजह से गैस से भरे गुब्बारों (Balloons) का विशाल गुच्छा आसमान में छोड़े जाने से पहले ही फट गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घटना उस समय हुई जब भाजपा सदस्य पार्टी के किसान मोर्चे के राज्य स्तर के एक पदाधिकारी को फूलों की माला पहना रहे थे। इस दौरान पटाखे फोड़े गए, जिनकी चिंगारी से गुब्बारे फूट गए। भाजपा मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) के उपलक्ष्य में एक सप्ताह का 'सेवा दिवस' मना रही है।

पुलिस ने कहा कि गुब्बारे फूटते ही वहां आग का गोला बन गया, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं को भागना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाइड्रोजन गैस से भरे 100 गुब्बारे आसमान में छोड़ने की योजना बनाई थी। इस घटना में कई लोगों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें किलपॉक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख एल. मुरुगन ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और अस्पताल के अधिकारियों से घायलों को आवश्यक उपचार मुहैया कराने का अनुरोध किया। मुरुगन ने घायलों से मुलाकात कर घटना को लेकर दुख प्रकट किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन बिना अनुमति के किया गया था, लिहाजा कोरट्टूर पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना का छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोनावायरस Live Updates : सिक्किम में 3 मंत्री और भाजपा 2 विधायक कोरोना पॉजिटिव