Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीनी मिल में हुआ गैस का रिसाव, NGT का आईआईटी मुंबई को अध्ययन का निर्देश

Advertiesment
हमें फॉलो करें sugar mill
, गुरुवार, 19 अगस्त 2021 (16:40 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई को महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक चीनी कारखाने में मीथेन गैस रिसाव के कारण मिट्टी को हुए नुकसान पर 3 महीने के भीतर एक अध्ययन करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण के अध्यक्ष आदर्श कुमार गोयल की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान अपनी रिपोर्ट महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंप सकती है।

 
अधिकरण ने स्पेंट वाश (शराब उत्पादन के दौरान उत्पन्न अवशिष्ट तरल अपशिष्ट) की लीचिंग के संदर्भ में भूजल की निगरानी के लिए 6 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति को भी निर्देश दिया। इस समिति का गठन अधिकरण ने ही किया है। अधिकरण ने कहा कि अंतरिम रिपोर्ट और अंतिम रिपोर्ट केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की साइट पर छह महीने के लिए अपलोड की जाए ताकि सभी पक्षों की इस तक पहुंच हो सके।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Taliban crisis: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले, भारत के लिए बढ़ गईं चुनौतियां