Publish Date: Tue, 03 May 2016 (07:26 IST)
Updated Date: Tue, 03 May 2016 (07:34 IST)
मथुरा। आगरा से वापस दिल्ली लौटते समय एक सांड गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जिसके कारण ट्रेन को मथुरा से तकरीबन 30 किमी पहले 20 मिनट तक रुकना पड़ा।
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब गतिमान एक्सप्रेस आगरा से निजामुद्दीन जा रही थी।
उसी दौरान मथुरा की सीमा में फरह स्टेशन से कुछ पहले एक सांड ट्रेन के सामने आ गया। चालक ने तुरंत ही ब्रेक लगा दिए। जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। बाद में, इंजन के बम्पर में लगे सांड के अवशेष हटाकर ट्रेन को पुन: दिल्ली की ओर रवाना कर दिया गया।
उत्तर मध्य रेलवे की जन संपर्क अधिकारी भूपिंदर सिंह ढिल्लन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना में जान-माल की हानि की कोई सूचना नहीं मिली है। (भाषा)