Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गौतम गंभीर को तीसरी बार मिली धमकी, मेल में दिल्ली पुलिस का जिक्र

Advertiesment
हमें फॉलो करें गौतम गंभीर को तीसरी बार मिली धमकी, मेल में दिल्ली पुलिस का जिक्र
, रविवार, 28 नवंबर 2021 (11:47 IST)
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को तीसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। इस मेल में दिल्ली पुलिस का भी जिक्र किया गया है।
 
गौतम गंभीर को 'आईएसआईएस कश्मीर' से तीसरी बार धमकी भरा ई-मेल मिला है। मेल में दिल्ली पुलिस का भी जिक्र किया गया है। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
 
इससे पहले भी 2 बार उनके आधिकारिक ईमेल पर उनको जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। दूसरे मेल में उनके आवास के बाहर के फुटेज वाला एक वीडियो भी धमकी के साथ एटैच किया गया था।
 
गंभीर ने इस मामले में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने उनके घर के आसपास सुरक्षा सख्त कर दी है। मामले की जांच जारी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Updates : मन की बात में पीएम मोदी बोले, अमृत महोत्सव से मिलती से प्रेरणा