Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Ghosi By Election 2023: घोसी उपचुनाव में पाकिस्तान की एंट्री! योगी के मंत्री संजय निषाद ने ये क्‍या कह दिया

हमें फॉलो करें Ghosi By Election 2023: घोसी उपचुनाव में पाकिस्तान की एंट्री! योगी के मंत्री संजय निषाद ने ये क्‍या कह दिया
, शुक्रवार, 8 सितम्बर 2023 (17:37 IST)
Ghosi By Election 2023: घोसी चुनाव के नतीजे अभी आना बाकी है, लेकिन इसके पहले ही विवादित बयानबाजी शुरू हो गई है। इस राजनीतिक उठापकट में अब पाकिस्‍तान की भी एंट्री हो गई है। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने एक विवादित बयान दिया है। दरअसल, घोसी उपचुनाव के लिए काउंटिंग जारी है। इस बीच बयानबाजी में पाकिस्तान का जिक्र चला आया है।

योगी आदित्‍यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने सपा के सुधाकर सिंह की बढ़त को लेकर कहा कि अगर एरिया पाकिस्तान वाला है तो लगता है कि पाकिस्तान जीत रहा है। और जब हमारे लोगों का आता है तो फिर वो लोग गायब होने लगते हैं।

घोसी उपचुनाव को लेकर संजय निषाद ने कहा कि ‘शाम तक नतीजे आने दीजिए, जीत एनडीए की होगी, पूरे देश की पसंद मोदी, योगी और अमित शाह है। इस देश को आगे ले जाने में हम आगे हैं। अर्थव्यवस्था में गरीबी खत्म करने में और भारत को देश दुनिया में आगे ले जा रहे हैं इसलिए देश की जनता हमारे साथ हैं। जनता जनार्दन साथ में है इसलिए हम काम कर पा रहे हैं।

संजय निषाद ने विवादित बयान देते हुए कहा—अगर एरिया पाकिस्तान वाला है तो लगता है कि पाकिस्तान जीत रहा है। जब हमारे लोगों का का आता है तो पता चलता है कि वो लोग गायब हो जाते हैं। उन्होंने पाकिस्तान का मतलब बताते हुए कहा कि जिस तरफ सपा का वोट है, जिन लोगों को उन्होंने तुष्टिकरण की नीति की वजह से इकट्ठा किया है। तो उनकी आबादी जहां है, अगर उस एरिया के बक्से खुलते हैं तो लगता कि वो लोग जीत रहे हैं।
Edited by navin rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

त्रिपुरा में BJP का जलवा बरकरार, 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में शानदार जीत